कार व बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, एक रेफर

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए पर सरायगढ़ गांव के पास रविवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव के वार्ड 08 निवासी 18 वर्षीय बाइक चालक अर्जुन कुमार और बाइक पर सवार उसी गांव के पड़ोसी रोहित कुमार भपटियाही बाजार से अपने घर अंदौली जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 327 ए पर सरायगढ़ गांव के पास सुपौल की और से आ रही एक तेज रफ्तार कार से आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां मोहसिन रजा ने प्राथमिक उपचार कर कर गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अर्जुन कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. कार पर ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन का बोर्ड लगा हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से कार को रोक लिया गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




