विद्युत स्पर्शाघात से दो महिला झुलसी
Updated at : 11 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड 7 में शनिवार को विद्युत स्पर्शाघात के चपेट में आने से दो महिला गंभीर रुप से झुलस गई
विज्ञापन
सरायगढ़.
प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड 7 में शनिवार को विद्युत स्पर्शाघात के चपेट में आने से दो महिला गंभीर रुप से झुलस गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छुतहरु राम के 55 वर्षीय पत्नी रजिया देवी आंगन में बिजली तार के चपेट में आ गयी. जिसे से बचाने आयी राजकुमार राम की 40 वर्षीय लालो देवी भी बिजली करंट के चपेट में आ गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. जहां दोनों घायलों आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने दोनों घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल दोनों महिला खतरे से बाहर है.सड़क हादसे में एक महिला सहित दो जख्मी, एक रेफर
सरायगढ़
. प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सड़क पर हाई स्कूल भपटियाही के समीप शनिवार को बाइक की ठोकर से एक महिला सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय झिल्लाडुमरी के शिक्षक अमित कुमार बीआरसी सरायगढ़ से अपने बाइक पर सवार होकर विद्यालय जार रहे थे. इसी दौरान माथे पर मक्का का डंठल लेकर सड़क पार कर रही भूपेंद्र सरदार की 50 वर्षीय पत्नी मंगली देवी बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गयी. भपटियाही थाना पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर चंद्रभूषण मंडल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अमित कुमार को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर भपटियाही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




