ePaper

तस्करी के पांच पशु के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Jan 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के पांच पशु के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बनेलीपट्टी द्वारा नाका ड्यूटी के दौरान मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच मवेशियों को जब्त किया गया.

विज्ञापन

वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बनेलीपट्टी द्वारा नाका ड्यूटी के दौरान मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच मवेशियों को जब्त किया गया. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी बनेलीपट्टी के जिम्मेदारी क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी की संभावना को लेकर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी. इस आधार पर एक विशेष नाका पार्टी का गठन किया गया. संदिग्ध मार्ग पर छिपकर निगरानी की गयी. कुछ समय बाद सुरक्षा दल ने देखा कि नेपाल की ओर से भारत की दिशा में एक छुपावदार रास्ते से दो संदिग्ध व्यक्ति कुल 05 मवेशियों (बैल 01, गाय 03, बछड़ा 01) के साथ आ रहे हैं. जैसे ही वे सुरक्षा दल के पास पहुंचे. उन्हें रोककर पूछताछ की गयी. पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम मजरूल हक, ग्राम श्रीपुर जवदी, जिला सुनसरी (नेपाल) बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम मो मेराज, ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 06, जिला सुनसरी (नेपाल) निवासी बताया. इसके बाद दोनों व्यक्तियों और जब्त किये गये मवेशियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गयी. आगे की प्रक्रिया के लिए थाना वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन