अगलगी में दो दुकान जल कर राख, 85 हजार के संपत्ति का हुआ नुकसान

डेस्क सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो चुकी थी.
पिपरा मुख्यालय स्थित विनोबा मैदान के आगे एनएच 106 के किनारे रविवार की रात चाय-नाश्ते की दुकान एवं सैलून में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक दुकान की बेंच, डेस्क सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो चुकी थी. इस बाबत पिपरा वार्ड नंबर 05 निवासी चाय नाश्ते की दुकान के मालिक विकास कुमार साह ने अंचल अधिकारी पिपरा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. दिए आवेदन में बेंच, डेस्क, बर्तन आदि सहित 85 हजार मूल्य के सामान जल जाने की बात कही गई है. पीड़ित विकास कुमार ने दुश्मनी से दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की बात भी आवेदन में कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










