दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत

Published at :25 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत

स्कॉर्पियो ने सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

– परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाया मातमी सन्नाटा प्रतापगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. एनएच 27 से निकलने वाली सड़क पर रेलवे ढाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की जान चली गई. हादसे में भावनीपुर उत्तर वार्ड नंबर 14 के रहने वाले संजय यादव (40) और रघुनंदन शर्मा (45) की मौत हो गई. संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रघुनंदन शर्मा ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया. घर लौटते समय हुई घटना संजय यादव और रघुनंदन शर्मा रविवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. उसी दौरान एनएच 27 से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया, लेकिन संजय यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि गंभीर रूप से घायल रघुनंदन शर्मा को इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. स्कार्पियो चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रतापगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ संजय यादव किसान थे और अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी पिंकी देवी और 09 वर्षीय बेटा शुभम कुमार हैं. संजय की असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है. वहीं, रघुनंदन शर्मा लकड़ी के कारोबारी थे. उनके परिवार में पत्नी अनिता देवी, दो बेटे और एक बेटी हैं. पिता की मौत की खबर सुनकर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में शोक का माहौल, मुआवजे की मांग इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. स्कॉर्पियो एवं बाइक जब्त कर थाना लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन