पहले दिन हुए दो निबंधन, विक्रेता व क्रेता के चेहरे पर खुशी

निबंधन कार्यालय में पहले दिन बुधवार को बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र से दो निबंधन की प्रक्रिया संपन्न हुई
वीरपुर. अनुमंडल कार्यालय परिसर में नवसृजित अवर निबंधन कार्यालय का बुधवार को मद्द निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. निबंधन कार्यालय में पहले दिन बुधवार को बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र से दो निबंधन की प्रक्रिया संपन्न हुई. बलभद्रपुर पंचायत के लालपुर गोठ निवासी हाजी मकबूल ने बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी खुर्शीद आलम के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई, वहीं धर्मानंद झा ने हृदयनगर निवासी निशि आचार्य को अपनी भूमि विक्रय कर निबंधन संपन्न कराया. निबंधन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने विधिवत जांच-पड़ताल के बाद निबंधन की प्रक्रिया पूरी कराई. विक्रेता एवं क्रेता दोनों की सहमति प्राप्त होने के उपरांत मंच पर ही मंत्री रत्नेश सादा एवं नीरज कुमार सिंह ने खरीदारों को उनके निबंधन दस्तावेज सौंपे. नए निबंधन कार्यालय में सफलतापूर्वक हुए पहले दो निबंधनों को लेकर खरीदारों में काफी उत्साह देखने को मिला. दस्तावेज प्राप्त करने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी खुशी व्यक्त की. डीएम कौशल कुमार ने बताया कि यह नया कार्यालय क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम निबंधन सेवाएं प्रदान करेगा. स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा इस निबंधन कार्यालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी. अब उन्हें जमीन के निबंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर वीरपुर अनुमंडल के कई गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




