बाइक सवार से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, लूटे गये रुपये और मोबाइल बरामद

Published at :20 Feb 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, लूटे गये रुपये और मोबाइल बरामद

घटना बुधवार की शाम चार बजे के करीब छातापुर-रानीपट्टी नहर मार्ग में क्वार्टर चौक के पास की है

विज्ञापन

– फरार हुए एक बदमाश की हो चुकी है पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी जदिया. एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक को ओवरटेक कर पॉकेट से 7 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया. घटना बुधवार की शाम चार बजे के करीब छातापुर-रानीपट्टी नहर मार्ग में क्वार्टर चौक के पास की है. बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज के परसाही गांव निवासी प्रवीण कुमार त्रिमुर्ति सीड्स कंपनी में बलुआ में काम संपन्न कर वापस घर लौट रहे थे. नहर के रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और कनपटी में देशी पिस्तौल सटा कर पॉकेट से रुपए और मोबाइल लूट कर फरार हो गए. बाद में पीड़ित ने जदिया थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की और पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी. तकरीबन आधे घंटे के बाद तीनों बदमाशों को नहर के रास्ते में आता देख पीड़ित ने पुलिस को शिनाख्त करवाया. पुनः पुलिस की गाड़ी को देख तीनों बदमाश मानगंज की ओर भागने लगे. पुलिस की घेराबंदी और शोरगुल सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और ग्रामीणों के सहयोग से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि एक चकमा देकर फरार हो गया. इस संबंध में गुरुवार को त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार जदिया थाना पहुंच कर मामले की पड़ताल की और वारदात के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है. लूट में प्रयुक्त बाइक स्पलेंडर प्लस बीआर 50 भी 5871 को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि फरार हुए एक बदमाश की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुकेश कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिकियाही वार्ड नंबर-07 का एवं अजय कुमार उसी थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है. वारदात के घंटे भर बाद ही उद्भेदन कर लिए जाने से पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. उन्होंने इस उद्भेदन के लिए जदिया के अपर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एसआई रिंकी कुमारी, एसआई दशरथ चौहान, पीटीसी प्रमोद कुमार मोआर समेत दर्जनों पुलिस बल की प्रशंसा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन