बेलही चौक पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक जख्मी, चालक रेफर

निर्मली बाजार से चारा खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी बीच बेलही चौक के समीप उनकी दूसरे बाइक में भिड़ंत हो गई
निर्मली मरौना प्रखंड क्षेत्र के बेलही चौक के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मी कुल्हरिया गांव निवासी उपेंद्र मुखिया के पुत्र योगेंद्र मुखिया ने बताया कि वह मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़े हैं. निर्मली बाजार से चारा खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी बीच बेलही चौक के समीप उनकी दूसरे बाइक में भिड़ंत हो गई. जिसमें बाइक चालक व बाइक पर सवार मुवाही गांव निवासी बबलू ठाकुर जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया, जहां उपस्थित डॉक्टर रजनीश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद योगेंद्र मुखिया की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं, इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार लोग सुरक्षित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










