वीरपुर-भीमनगर बॉर्डर पर फंसा ट्रक, घंटों जाम में फंसे परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

आम राहगीरों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

वीरपुर. वीरपुर-भीमनगर बॉर्डर स्थित दिग्घी पुल पर शनिवार की सुबह बालू लदे 16 चक्का ट्रक के फंस जाने से मुख्य सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इस दौरान बड़ी संख्या में परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल, वीरपुर स्थित ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर एवं अंतर स्नातक परीक्षाएं चल रही थी. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए निकले परीक्षार्थी जाम में फंस गए, जिससे उनमें आक्रोश देखा गया. छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे हालात पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें. जाम के कारण कोसी योजना, एसएसबी वाहनों और डेलीवेज बसों समेत कई गाड़ियां फंस गईं. आम राहगीरों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि, स्थानीय लोगों की सक्रियता और प्रयास से ट्रक को हटाकर जाम समाप्त कराया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन