ट्रक ने पिकअप में मारा ठोकर, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

Updated:
विज्ञापन
ट्रक ने पिकअप में मारा ठोकर, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच 27 पर फुट ओवरब्रिज क्रॉसिंग के समीप मंगलवार अहले सुबह अज्ञात ट्रक ने मछली लदे पिकअप को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पिकअप वैन का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पिकअप चालक विदार मंडल ने बताया कि वह मालदा से मछली लेकर मधुबनी जा रहे थे. इसी दौरान सिमराही के धर्मपट्टी स्थित फुट ओवरब्रिज क्रॉसिंग के पास ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए. घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन