भूकंप रोधी भवन निर्माण को ले राज मिस्त्रियों का ट्रेनिंग जारी

Updated:
विज्ञापन

एनएसडीसी प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पर प्रशिक्षु राज मिस्त्री की आयु 20 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होना चाहिए

विज्ञापन

सरायगढ़. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में भूकंप रोधी भवन बनाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 30 नव चयनित राज मिस्त्रियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. ट्रेनिंग 03 फरवरी तक चलेगा. ट्रेनर रणजीत सिंह ने बताया कि राज मिस्त्रियों को सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर तकनीकी दक्षता प्रदान करना है. जिसमें समाज में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि एनएसडीसी प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पर प्रशिक्षु राज मिस्त्री की आयु 20 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के उपरांत राजमिस्त्री को मजदूरी के रूप में प्रतिदिन 700 रुपये के हिसाब से 07 हजार रुपये, टूल किट और प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इस मौके पर सूरज नारायण यादव, मो जहांगीर, नवल किशोर सिंह, मो शरीफ, राजेंद्र राम, सूरज कुमार, सुरेंद्र यादव, बणिलाल मेहता, विजय कुमार, मिथिलेश कुमार, मो शमी, अशोक यादव, मो आमिर मो अफरोज सहित अन्य राज मिस्त्री मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन