सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

सेविकाओं को केंद्रों का समय पर संचालन और साफ़-सफ़ाई बनाए रखने की हिदायत दी
सुपौल. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में शनिवार को सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. सीडीपीओ, लेडी सुपरवाइजर एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर विजय और गांधी फेलो निखिल आनंद के द्वारा सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को पोषण भी-पढ़ाई भी विषय पर रोल प्ले के जरिये जानकारी दी. प्रशिक्षक ने बताया कि बच्चों के संज्ञात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधि जरूरी है. शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए गृह भ्रमण और तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए केंद्रों में गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी. सेविकाओं को केंद्रों का समय पर संचालन और साफ़-सफ़ाई बनाए रखने की हिदायत दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










