””पोषण भी-पढ़ाई भी”” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
””पोषण भी-पढ़ाई भी”” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

सीडीपीओ कुमारी पूजा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 293 सेविकाओं को तीन बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है

विज्ञापन

-बच्चों के समग्र विकास सुनिश्चित करना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छातापुर. बाल विकास परियोजना छातापुर द्वारा ””पोषण भी पढ़ाई भी”” के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. थाना के समीप एक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को सीडीपीओ पूजा कुमारी पहुंची और प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया. सीडीपीओ कुमारी पूजा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 293 सेविकाओं को तीन बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है. जीरो से तीन वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल एवं तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा को शुद्धीकरण को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है. यह कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है. बताया कि सरकार द्वारा देश भर में पोषण और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से पोषण भी पढ़ाई भी की शुरुआत की गयी है. विभिन्न गतिविधि के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाना है, इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा और खेल खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते जाएंगे. प्रशिक्षक के माध्यम से नवचेतना एवं आधारशिला की संपूर्ण जानकारी दी गई. सेविकाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने के निर्देश भी दिए गये. प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी, जूही कुमारी, कुमारी किरण, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी आर्या, सौरव कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन