आशा दीदीयों की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया गया टिप्स

आशा दीदीयों का आईडी कार्ड भी बनाया गया
सरायगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल के अध्यक्षता में आशा दीदीयों की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आशा दीदीयों को हाउस टू हाउस आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. वही सभी आशा दीदीयों का आईडी कार्ड भी बनाया गया. यह अभियान 26 मई से लेकर 28 मई तक चलेगा. प्रशिक्षण में बीसीएम तपेश कुमार, लीलानंद सिंह, लेखापाल राजीव रंजन मिश्रा, आशा कार्यकर्ता इंद्रमाला देवी, विमला देवी, रीता देवी, अमीना खातून, ललिता देवी, रूबी देवी, रेशमी देवी, बबीता देवी, रुवेदा खातून, मीना देवी, गीता देवी, नीलम देवी, ममता देवी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










