तीन अलग-अलग जगहों पर 50 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नगर पंचायत निर्मली वार्ड नम्बर 06 निवासी रमेश कुमार दास है,
निर्मली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से रविवार की शाम पुलिस ने देशी नेपाली शराब के साथ के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस ने मझारी निवासी बाबुनंद मुखिया को उनके गांव से 20 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. जबकि निर्मली अनुमंडल कार्यालय के समीप से 30 बोतल नेपाली शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसमे एक नगर पंचायत निर्मली वार्ड नम्बर 06 निवासी रमेश कुमार दास है, जबकि दूसरा मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव के वार्ड नम्बर 13 निवासी श्याम लाल मुखिया है. बताया कि पुलिस कागजी पक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










