दो बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी

घटना को लेकर भपटियाही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
सरायगढ़. एनएच 27 पर पिपराखुर्द चौक के समीप सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी विमलकांत मंडल अपने बाइक पर सवार होकर फुलपरास से सिमराही जा रहा था. वहीं पिपराखुर्द चौक के कट के समीप पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड चार निवासी बाइक सवार रामदेव पासवान और शंभू पासवान बाइक से भपटियाही बाजार आ रहे थे. जिसके बाद दोनों बाइकों में टक्कर होने से तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉ मोहसिन रजा ने तीनों घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल रामदेव पासवान और शंभू पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना को लेकर भपटियाही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




