ePaper

जदिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

Updated at : 16 Mar 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
जदिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

ज्ञात बाइक की ठोकर लगने से 70 वर्षीय एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

-बाइक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत -यात्री बस की ठोकर से वृद्धा की मौत – ई-रिक्सा से दब कर किशोर की मौत जदिया जदिया थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें एक वृद्धा व किशोर भी शामिल है. छातापुर-जदिया एसएच 91 पथ में शुक्रवार की शाम कोरियापट्टी चौक के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से 70 वर्षीय एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोरियापट्टी पूरब पंचायत के राजगांव वार्ड नंबर 02 निवासी तारनी शर्मा के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइकिल सवार तारनी शर्मा कोरियापट्टी हाई स्कूल चौक समीप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही वह स्कूल चौक से 10 मीटर दक्षिण पहुंचे, उसी वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया. आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. यात्री बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत अररिया-भपटियाही एनएच 327 ई पथ में शनिवार की सुबह तमकुलहा के समीप एक यात्री बस की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वृद्ध महिला की पहचान जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर की दादी फुलिया देवी के रूप में हुई है. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने यात्री बस को अपने कब्जे में लेकर और उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. ई-रिक्सा के नीचे दबकर किशोर की मौत जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शनिवार की सुबह खेदन महाराज स्थान समीप ई-रिक्सा की चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर गणेश यादव का इकलौता पुत्र राहुल कुमार बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 10 निवासी बद्री यादव अपना नया ई-रिक्सा को लेकर वार्ड नंबर-13 निवासी घुंघरू पासी के यहां गया था. घुंघरू पासी के घर के समीप ई-रिक्सा खड़ी कर वह घर के अंदर चला गया. इसी दौरान टोला के ही मुक्तिलाल यादव बद्री यादव से ई-रिक्सा का चाभी मांग कर चलाने लगा. ई-रिक्सा चलाने के दौरान रिक्सा अनियंत्रित होकर वहां खेल रहे राहुल को ठोकर मार दी. जिससे राहुल गिर गया. वहीं अनियंत्रित ई-रिक्सा राहुल के शरीर पर पलट गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना से गुस्साये परिजनों ने बद्री यादव तथा मुक्तिलाल यादव को एक रूम में बंद कर दिया तथा राहुल को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी जदिया पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद बद्री यादव एवं मुक्तिलाल यादव को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन