ePaper

दो बस की टक्कर में तीन यात्री जख्मी

Updated at : 01 Jul 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

दो बस की टक्कर में तीन यात्री जख्मी

विज्ञापन

दो बस की टक्कर में तीन यात्री जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज पूर्णिया, किशनगंज व कटिहार निवासी हैं जख्मी फोटो- 20 कैप्सन – दुर्घटनाग्रस्त बस. प्रतिनिधि, राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में पचास पुल के समीप सोमवार दोपहर एनएच 57 पर दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक बस में सवार तीन व्यक्ति जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. जहां सभी इलाजरत है. घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बस पूर्णिया से पटना की ओर जा रही थी. इसी क्रम में आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया. जिसके कारण पीछे वाला बस अनियंत्रित हो गया. आगे चल रही बस में जोरदार टक्कर मार दिया. घटना में पिछले बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों का उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान किशनगंज जिला निवासी रोहित कुमार, पूर्णिया निवासी मौसिम और कटिहार जिला निवासी इरशाद आलम के रूप में की गई. घायलों ने बताया कि वे लोग पटना जा रहे थे. इसी क्रम में सिमराही में यह घटना हो गई. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन