जनता दरबार में नौ में से तीन मामलों का हुआ निष्पादन

शेष बचे मामलों में अभी फरियादियों को जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगले शनिवार को बुलाया गया है
वीरपुर. भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में वीरपुर और भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े नये व पुराने कुल नौ मामलों की सुनवाई की गई. जिसमे दोनों पक्षों की मौजूदगी में तीन मामलों का निष्पादन किया गया. जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े दो पुराने और पांच नये एवं भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े दो पुराने समेत कुल नौ मामले आए थे. जिनमें दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में वीरपुर थाना क्षेत्र के तीन नये मामले का निष्पादन कर दिया गया. शेष बचे मामलों में अभी फरियादियों को जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगले शनिवार को बुलाया गया है. बताया कि जो लोग उपस्थित नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










