शराब व एक कट्टा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

लिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि पकड़ाए तीनों अपराधी बहुत दिनों से कई कांडों में फरार चल रहे थे
सुपौल. राघोपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को वाहन चेकिंग के क्रम में धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के समीप एनएच 57 सड़क पर कार से तीन बोतल विदेशी शराब व एक लोडेट कट्टा बरामद किया गया. मौके पर कार में सवार दो व्यक्ति सहित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि पकड़ाए तीनों अपराधी बहुत दिनों से कई कांडों में फरार चल रहे थे. तीनों के विरुद्ध राघोपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया तीनों अभियुक्तों में भपटियाही थाना क्षेत्र के चांदपीपर वार्ड नंबर 12 निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की यादव, किशनपुर थाना क्षेत्र के नौआबाखर वार्ड नंबर 03 निवासी पुरूषोतम कुमार एवं सहरसा जिला के सौरबाजार थाना अंतर्गत भवटिया वार्ड नंबर 07 निवासी बंटी यादव शामिल है. तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इन लोगों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मामला दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










