महिला सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत जदिया पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया
जदिया. समकालीन अभियान के तहत जदिया पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के चंपानगर में छापामारी कर 03 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर संजू देवी को गिरफ्तार किया. वहीं नंदना पंचायत के मोगलाघाट में शराब पीते हुए मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती निवासी रमेश मेहता को व अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र निवासी अरुण ऋषिदेव को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने 01-01 लीटर देसी शराब भी बरामद किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला सहित तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










