अगलगी में तीन घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत के वार्ड 9 में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए. तीन लाख से अधिक के सामान भी नष्ट हुआ है. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे अचानक घर में आग लग गई. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने तीन घरों को अपने आगोश में ले लिया. दमकल एवं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. अगलगी में धान, गेंहू, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए. अग्निपीड़ितों में गोनहा पंचायत के गोनहा वार्ड नंबर 9 निवासी गणपत सिंह, परमानन्द सिंह एवं पप्पू सिंह शामिल हैं. पीड़ितों ने अगलगी के घटना की जानकारी राजस्व कर्मचारी को दी है. वहीं राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन