ePaper

अलाव से लगी आग से तीन घर जले, एक लाख नकदी समेत सामान नष्ट

Updated at : 21 Dec 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अलाव से लगी आग से तीन घर जले, एक लाख नकदी समेत सामान नष्ट

संदर्भ में सीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉलीथिन शीट वगैरह दिया गया है

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के कटही गांव में रविवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में दो परिवार के तीन घर जल गये. लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता व सीओ राकेश कुमार अगलगी स्थल पर नुकसान का जायजा लिया. अग्नि पीड़ित रेणु देवी पति जयकुमार मेहता व आशा देवी पति संदीप कुमार मेहता ने बताया कि अलाव से लगी आग में दो आवासीय सहित तीन घर जल गये. इस घटना में दोनों ही परिवार के एक लाख नकदी रुपये के अलाव अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित लाखों मूल्य की सामग्री जलकर नष्ट हो गया. घर में आग लगने के बाद दमकल के सहयोग से ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस संदर्भ में सीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉलीथिन शीट वगैरह दिया गया है. दोनों परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 12-12 रुपये का चेक देने की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन