अगलगी से तीन घर व दो दुकान जले, पीड़ित परिवार को दिया गया राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन
अगलगी से तीन घर व दो दुकान जले, पीड़ित परिवार को दिया गया राहत सामग्री

बुधवार को अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री प्रदान किया

विज्ञापन

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के दिघीया गांव के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार की रात आग लग गयी. इस घटना में तीन घर और दो दुकान जल गयी. बुधवार को अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री प्रदान किया. जिसके बाद आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अगलगी की इस घटना में दो परिवारों को तत्काल सहायता दी गई है. प्रशासन द्वारा आगे भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने के कारण उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया है. बताया कि आग सबसे पहले शत्रुघ्न शाह के पुत्र इंद्रदेव साह और इंद्रजीत साह के घर में लगी. जिससे उनके तीन घर जलकर राख हो गए. वहीं उनके घर के समीप स्थित रामानंद विश्वास और कमलेश कुमार की दुकान भी आग की चपेट में आकर जल गई. हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन शॉट-सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन