दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे तीन फर्जी परीक्षार्थी धराये

Published at :20 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे तीन फर्जी परीक्षार्थी धराये

परीक्षा को लेकर सुबह 08 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी

विज्ञापन

सुपौल. जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को चौथे दिन बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा के दौरान तीन परीर्थियों को निष्कासित किया गया. परीक्षा के दूसरे पाली में उमवि सुखपुर में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे तीन मुन्ना भाई को पकड़ा गया. जिसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा के चार दिनों में अब तक 12 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. प्रथम पाली में 15 हजार 177 परीक्षार्थी में 14 हजार 844 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि 333 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 14 हजार 714 में 14 हजार 380 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि 334 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. परीक्षा को लेकर सुबह 08 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. 09 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था. इसके बाद प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम दिखा. केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली जा रही थी. परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया था. इसके लिए सभी केंद्रों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षा के पांचवें दिन 21 फरवरी को विज्ञान, 22 फरवरी को अंग्रेजी, 24 को ऐच्छिक विषय और 25 को व्यवसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए सुपौल अनुमंडल के 21, वीरपुर अनुमंडल के 10, त्रिवेणीगंज के छह और निर्मली के पांच परीक्षा केंद्र शामिल है. छात्र के लिए 23 और छात्राओं के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में कुल 30 हजार 758 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन