ePaper

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति जख्मी

Updated at : 23 Jun 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

एनएच 57 पर रविवार को भपटियाही बाजार के समीप हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

सरायगढ़. एनएच 57 पर रविवार को भपटियाही बाजार के समीप हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशनपुर बाजार निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र साह एवं उनका 38 वर्षीय पुत्र अरुण साह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बौरहा गांव से वापस अपने घर किशनपुर बाजार लौट रहे थे. इसी दौरान भपटियाही बाजार के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण दोनों पिता पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि अरुण साह का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. वहीं दूसरी घटना में एनएच 57 पर भपटियाही बाजार के पास गंगापुर गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी राजकिशोर यादव के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार बाइक के संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन