ePaper

दो पंचायत के आधा दर्जन घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

Updated at : 21 Oct 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

दो पंचायत के आधा दर्जन घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन

वीरपुर. थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत व बसंतपुर के पुरैनी गांव में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने आधे दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में चोरों ने रविवार की रात्रि घर में घुसकर सामान सहित नगद पैसे ले कर फरार हो गए. जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. जानकारी अनुसार परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 04 एवं 05 में लक्ष्मण मेहता, महेंद्र मेहता, जुगल परसैला सहित अन्य घरों में चोरों ने हाथ साफ किया. पीड़ित लक्ष्मण मेहता ने बताया कि उनके घर से चोरों ने सामान सहित 20 हजार रुपए नगद पैसे की चोरी की है. बताया कि उनकी पत्नी ने समूह के माध्यम से 20 हजार रुपए लिया था. जिससे वे अपने ससुर का इलाज करा सके. जिसकी भी चोरी हो गयी. बक्से से जेवरात की भी चोरी हो गयी. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुशहरू शर्मा ने बताया चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन