24 घंटे के भीतर चोरी गयी बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर बलुआ थाना क्षेत्र के वार्ड 5 निवासी मो फिदो का पुत्र मो सदरूल है

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के गढ़िया शिवमंदिर परिसर से सोमवार को चोरी की गई बाइक सहित चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सोमवार को गढ़िया गांव स्थित दिव्य ज्योति शिवमंदिर परिसर में दर्शन करने आये ललित ग्राम थाना क्षेत्र के जीबछपुर निवासी रविन्द्र कुमार यादव की बीआर 50 एच 3318 नंबर की बाइक की चोरी कर चोर फरार हो गये थे. पीड़ित बाइक मालिक ने थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी होने की सूचना देकर बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई थी. थानाध्यक्ष ने त्वरित वैज्ञानिक अनुसंधान की कार्रवाई शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान में चोरी की बाइक सहित चोर के लोकेशन का पता कर रात में ही उसके घर छापेमारी कर बाइक सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर बलुआ थाना क्षेत्र के वार्ड 5 निवासी मो फिदो का लड़का मो सदरूल है. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन