विवाह पंचमी पर होगा भव्य कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

मुखिया ने बताया कि विवाह पंचमी महोत्सव 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में विवाह पंचमी लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर मुखिया संतोष मेहता की अध्यक्षता में पंचायत भवन में बैठक हुई. इसमें विवाह पंचमी की कार्य योजना पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद सदस्यों ने आयोजन की बेहतरी पर अपने सुझाव दिए. मुखिया ने बताया कि विवाह पंचमी महोत्सव 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है. रतनपुर आयोजन समिति की पहली बैठक में 25 नवंबर से होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए. अगली बैठक के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा आमजन के बीच साझा की जाएगी. उन्होंने विवाह पंचमी महोत्सव को सफल बनाने में लोगों से सहयोग की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन