एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होती

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद वार्ड संख्या 12 में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिया. ग्रामीणों के अनुसार, चोर सबसे पहले अशोक मंडल के घर में घुसे, बक्सा उठाकर खेत में ले गए और ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, दो चेन, दो लॉकेट, एक नकमुनी और करीब 45 हजार रुपये मूल्य के जेवरात ले गए. इसके बाद भूपेंद्र मंडल के घर से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी, लेकिन राघोपुर थाना में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. तीसरी वारदात अरुण मंडल के घर में हुई, जहां से चोर बक्सा उठाकर खेत में ले गए और उसमें रखे एक पायल, एक बलिया, दो चेन, एक लॉकेट और 37 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम चल रहे अवैध शराब कारोबार और अवैध मिट्टी खनन माफिया के कारण अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होती. ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल थाना को दी गई, लेकिन पुलिस चार घंटे बाद मौके पर पहुंची और केवल औपचारिक पूछताछ कर लौट गई. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन