ePaper

दो दुकानों से नकदी सहित सामान की चोरी

Updated at : 20 Sep 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों से नकदी सहित सामान की चोरी

दुकानदारों का आरोप है कि पिपरा पुलिस रात में गश्ती में ढिलाई बरत रही है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों और आम लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. चौक-चौराहों पर स्थायी चौकीदारों की तैनाती और पुलिस की गश्ती व्यवस्था के बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला निर्मली बाजार का है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पान व जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान का कब्जा उखाड़कर और तख्ता तोड़कर अंदर प्रवेश किया व गल्ले से लगभग 5,000 रुपये नकदी के साथ-साथ रजनीगंधा, गुटखा, चॉकलेट, भुजिया समेत कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 09 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे. शनिवार सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि कब्जा उखड़ा हुआ था और नगद व सामान गायब थे. मामले की सूचना तुरंत पिपरा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद पीड़ित से लिखित आवेदन देने को कहा. गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी निर्मली बाजार की तीन दुकानों में इसी तरह ताले काटकर चोरी की घटना हुई थी. लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायी दहशत में हैं. दुकानदारों का आरोप है कि पिपरा पुलिस रात में गश्ती में ढिलाई बरत रही है, वहीं बाजार में प्रतिनियुक्त चौकीदार भी ड्यूटी की बजाय आराम फरमाते रहते हैं, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती को सख्त करने और चौकीदारों की कार्यशैली पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन