बायसी काली मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Updated:
विज्ञापन
बायसी काली मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दोनों दानपेटी से रुपये निकालकर दानपेटी को मंदिर से करीब सौ मीटर पूरब नहरी किनारे रख दिया

विज्ञापन

करजाईन. करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी काली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर से दो दानपेटी, काली मां के चांदी के मुकुट, सोने की टिकली चोरी कर ली. मंदिर के पुजारी नवीन पाठक ने बताया कि बुधवार की सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची करजाईन पुलिस मौके पर आकर छानबीन शुरू की. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बायसी काली मंदिर में मंगलवार की देर रात अज्ञात दो चोर मंदिर का मुख्य दरवाजे में लगे ताला तोड़कर अंदर घुसकर मूर्ति से चांदी की मुकुट, सोने की टिकली सहित दो दान पेटी उठा लिया. दोनों दानपेटी से रुपये निकालकर दानपेटी को मंदिर से करीब सौ मीटर पूरब नहरी किनारे रख दिया. पूजा समिति के अध्यक्ष तारानंद यादव ने बताया कि दानपेटी सहित करीब डेढ़ से दो लाख की चोरी हुई है. सूचना मिलते ही करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद सीसीटीवी फुटेज द्वारा घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन