श्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में धावा दल ने होटल में की छापेमारी, एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 7:12 PM
इस कार्रवाई से बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा
त्रिवेणीगंज. बाजार स्थित अलग- अलग दुकान व होटलों में श्रम पदाधिकारी त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में धावा दल द्वारा शनिवार को छापेमारी की गयी. इस दौरान धावा दल ने त्रिवेणीगंज बाजार के पुरानी बैंक चौक के समीप श्री ओम स्वीट्स एण्ड स्नेक्स से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया. वहीं इस कार्रवाई से बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा. छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानदारों बाल मजदूरों को अपनी दुकानों से भगाने में कामयाब रहे. जबकि कई दुकानदारों को छापामारी की जानकारी पहले ही सुबह ही मिल गई थी. जिसको लेकर विभागीय पदाधिकारी और दुकानदारों में मिली भगत की चर्चाएं भी हो रही थी. धावा दल का नेतृत्व कर रहे श्रम पदाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा इस धावा दल का गठन किया गया था. बाजार स्थित कई होटल और दुकानों में बाल श्रमिक को मुक्त कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई. पुरानी बैंक चौक स्थित एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति सुपौल को सुपुर्द किया गया. जब बच्चे वहां से रिलीज हो जाएंगे. उसके बाद उनका नामांकन शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कराया जाएगा. उन्हें बेहतर शिक्षा दी जाएगी. कहा कि जिन प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. उन प्रतिष्ठान के संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. धावा दल टीम में पिपरा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मिहिर कुमार, राघोपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबेश कुमार, बसन्तपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार, पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार मंडल सहित पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










