भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना शिविर का है मुख्य उदेश्य : सीओ

Updated:
विज्ञापन

राजस्व महाअभियान शिविर के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़

विज्ञापन

– राजस्व महाअभियान शिविर के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़ सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायत में 16 अगस्त से लेकर 20 सितंबर तक चलने वाले राजस्व महाअभियान शिविर का शनिवार को समापन हो गया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि 12 पंचायतों में कुल 38 राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें शुक्रवार तक 07 हजार 467 आवेदन रैयतो द्वारा जमा किया गया है. शनिवार को भी अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर छुटे हुए रैयतों द्वारा आवेदन जमा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुल जमाबंदी की संख्या 43 हजार 737 है. जिसमें 37 हजार 695 फार्म का वितरण किया गया है. 6042 फॉर्म वितरण के लिए शेष बचा हुआ है. सीओ धीरज कुमार ने बताया की राजस्व महा शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है. आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ मिले, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना है. शनिवार को अंचल कार्यालय आरटीपीएस काउंटर पर रैयतों द्वारा जमीन का कागजात जमा करने को लेकर काफी भीड़ जुटा हुआ था. इस मौके पर सीएससी ऑपरेटर नीतीश कुमार, सरोज कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, दुर्गेश कुमार गुप्ता, सर्वे आमीन मो तौसीफ आलम, दुर्गेश गुप्ता, श्रीकांत पंडित सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन