शराब मामले में नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

विज्ञापन

जदिया. थाना पुलिस ने मंगलवार की रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के तितुवाहा गांव में छापेमारी कर शराब से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय कुमार के विरुद्ध जदिया थाना में शराब से संबंधित कांड संख्या 83/24 के तहत मामला दर्ज है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि संजय तितुवाहा स्थित अपने आवास पर छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी कर आरोपित को धर-दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत संजय कुमार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन