पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 6:38 PM
सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हिरासत से फरार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है
सुपौल. सदर थाना पुलिस की गिरफ्त से चोरी का एक आरोपि गुरुवार को फरार हो गया. युवक को मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था. जहां उसने पुलिस को चकमा देकर हाथ से हथकड़ी छुड़ा कर भाग निकला. पुलिस टीम द्वारा काफी खोजबीन की गयी. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है. फरार युवक की पहचान नगर परिषद वार्ड नंबर 24 निवासी रामचंद्र कामत के पुत्र अरविंद कामत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विगत 21 अक्टूबर को वीणा रोड में काली मंडल के किराना दुकान से चोरी की गयी थी. जिसमें पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 698/24 अंकित किया गया था. गुरुवार को चोरी के केस में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था. जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां से पुलिस टीम को चकमा देकर एक आरोपी अरविंद कामत भागने में सफल रहा. सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हिरासत से फरार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










