सीएचसी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

गुरुवार को भीमनगर पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया
वीरपुर. भीमनगर में सीएचसी बनाये जाने को लेकर चिन्हित स्थल पर कोसी प्राथमिक विद्यालय भीमनगर के जर्जर भवन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही स्थल से मलवे को भी हटाया जाएगा. गुरुवार को भीमनगर पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया. एसडीएम ने बताया कि भीमनगर में पुराने पीएचसी की जगह अब सीएचसी बनाया जाना है. जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी की जा चुकी है. पुराने जर्जर भवन के मलवे को हटाया जा रहा है. इस मौके पर डा मृणाल कांत, कोसी योजना के कर्मी व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










