कार व बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत, पुत्र की हालत नाजुक

शिक्षक राजीव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
– पुत्र के साथ बाइक से विद्यालय जा रहे थे शिक्षक राजीव कुमार – घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम पिपरा. पिपरा-सिंहेश्वर पथ पर एनएच 106 फ्लावर मिल अमहा पिपरा के समीप बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे कार व बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अमहा वार्ड नंबर 05 निवासी शिक्षक राजीव कुमार अपने पुत्र कृष्णा कुमार के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहे थे, इसी दौरान कार व उनकी बाइक में टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए जख्मी को सुपौल रेफर कर दिया. हालांकि सुपौल पहुंचने पर ही राजीव कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शिक्षक राजीव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण व परिजन अमहा के पास एनएच 106 जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार शिक्षक राजीव कुमार मध्य विद्यालय मानगंज में कार्यरत थे. वे अपने पुत्र के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहा थे. इसी क्रम में घर से ही कुछ दूरी पर उनकी बाइक की टक्कर कार से हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को सुनाई दी. घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बताया गया कि पुत्र कृष्ण कुमार की भी स्थिति नाजुक है. जिसे सुपौल से दरभंगा रेफर कर दिया गया. इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम छा गया है. परिजन शव को एनएच 106 जाम कर मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. बाद में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










