आंधी तूफान से कई गांवों में दो दिन से बाधित है आपूर्ति

गरीबों की झोपड़ी उड़ गई. किसानों की फसल बर्बाद हो गयी
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक तरफ जहां गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात घंटों तक बाधित रहा. गरीबों की झोपड़ी उड़ गई. किसानों की फसल बर्बाद हो गयी. तेज आंधी से कई जगहों पर बिजली के ट्रांसफार्मर गिर गये तो कहीं कई किलोमीटर तक बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए. रविवार सुबह से ही बिजली मिस्त्री कड़ी मशक्कत कर विद्युत बहाल करने में लगे रहे. बावजूद इसके प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां, केशव नगर में सोमवार शाम पांच बजे तक विद्युत बहाल नहीं हो सका. कनीय अभियंता विद्युत सब स्टेशन कटैया विकास कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया शनिवार को आई आंधी में बड़े बड़े पेड़ गिर गये. जिसके चपेट में आने से टांसफार्मर, विद्युत प्रवाह तार एवं खंभे गिर गये है. जिसे ठीक किया जा रहा है. मिस्त्री काम कर रहे है. जल्द बिजली बहाल हो इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










