वीरपुर में विधायक नीरज सिंह का जनता दरबार, स्कूल नामांकन और जलजमाव पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन
Saharsa News

Saharsa News

Supaul News: वीरपुर में जनता दरबार के दौरान लोगों ने स्कूल नामांकन से लेकर जलजमाव तक की समस्याएं विधायक नीरज सिंह के सामने रखीं. कोसी हाई स्कूल में नामांकन नहीं होने की शिकायत पर विधायक ने तुरंत डीईओ को फोन लगाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Supaul News: वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट. पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक Neeraj Kumar Singh ने रविवार को वीरपुर स्थित कोसी आईबी परिसर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान स्कूलों में नामांकन, जलजमाव और जमीन विवाद जैसे कई मुद्दे सामने आए, जिन पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सीधे बातचीत कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

कोसी हाई स्कूल में नामांकन नहीं होने पर भड़के अभिभावक

जनता दरबार में सबसे बड़ा मुद्दा राजकीय +2 कोसी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के नामांकन को लेकर उठा. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विधायक से शिकायत करते हुए कहा कि पोषक क्षेत्र के छात्रों का नामांकन स्कूल प्रशासन नहीं ले रहा है.

लोगों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन मॉडल स्कूल का हवाला देकर छात्रों को प्रवेश देने से इंकार कर रहा है, जबकि विद्यालय में सीटें अभी भी खाली हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक नीरज सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बात की और जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया.

जलजमाव की समस्या पर अधिकारियों को निर्देश

जनता दरबार में वीरपुर गोल चौक से थाना होते हुए आईबी जाने वाली सड़क पर जलजमाव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर हमेशा पानी जमा रहने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विधायक ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन से बातचीत कर तत्काल नाला निर्माण और सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को जल्द दूर किया जाना चाहिए.

जमीन विवाद के मामलों की भी हुई सुनवाई

जनता दरबार में कई जमीन विवाद के मामले भी पहुंचे. विधायक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, अभय जैन, जीवच सिंह, अनीस सिंह, मनीष सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, निखिल सौरभ और दिव्यांशु शेखर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

जनता दरबार में दिखी लोगों की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना था कि जनता दरबार के माध्यम से उनकी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही हैं, जिससे समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन