वीरपुर में मनाई गई डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि, वैश्य समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 14 Jun 2026 2:41 PM
वैश्य समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Supaul News: वीरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वैश्य समाज के लोगों ने डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद को याद किया. कार्यक्रम में उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट Supaul News: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में […]
Supaul News: वीरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वैश्य समाज के लोगों ने डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद को याद किया. कार्यक्रम में उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Supaul News: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में शनिवार शाम वीरपुर नगर पंचायत स्थित सप्तकोशी होटल में डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वैश्य समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमता प्रसाद गुप्ता ने की. सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के सामाजिक योगदान, संगठनात्मक कार्यों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया.
उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित रहा. उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं.
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा
श्रद्धांजलि सभा के दौरान राष्ट्रीय वैश्य महासभा के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. विशेष रूप से 14 जून को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले वैश्य महासभा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई.
बैठक में निर्णय लिया गया कि वीरपुर और आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग सम्मेलन में भाग लें, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग
कार्यक्रम में दीपक भगत, विनोद ठाकुर, सुधीर प्रसाद गुप्ता, बीरेंद्र प्रसाद, गोपी कृष्ण लालू, प्रदीप कुमार, किशोर भगत, उमेश कुमार, सुशील कुमार, मोहन प्रसाद रस्तोगी, अनिल चौधरी, संजय केशरी, ललित कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता और गिरीश प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
सभा का समापन डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










