किशनपुर में स्वाइन फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
किशनपुर में स्वाइन फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू

स्वाइन फ्लू टीकाकरण अभियान 2026 का शुभारंभ करते पशु चिकित्सक

Supaul news: अभियान के तहत किशनपुर बाजार स्थित महादलित टोला में एक दर्जन से अधिक सुअरों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया. इस दौरान पशुपालकों को संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं पशुओं की नियमित देखभाल को लेकर जागरूक भी किया गया.

विज्ञापन

Supaul news: किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बुधवार को किशनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वाइन फ्लू टीकाकरण अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मो. हसनैन नॉमिनी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनय कुमार एवं डॉ. जवाहर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

अभियान के तहत किशनपुर बाजार स्थित महादलित टोला में एक दर्जन से अधिक सुअरों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया. इस दौरान पशुपालकों को संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं पशुओं की नियमित देखभाल को लेकर जागरूक भी किया गया.

प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि सुअरों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण होने से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी.

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आगे भी विभिन्न पंचायतों में जागरूकता अभियान एवं टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा समय-समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी गई.

स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन