16 जून को सुपौल पंचायत भवन में लगेगा सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं का होगा ऑन-द-स्पॉट फैसला

Updated:
विज्ञापन
16 जून को सुपौल पंचायत भवन में लगेगा सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं का होगा ऑन-द-स्पॉट फैसला

सुपौल प्रखंड कार्यालय

Supaul News: “16 जून को पंचायत सरकार भवनों में लगेगा महा सहयोग शिविर. राशन कार्ड से लेकर आवास योजना तक, एक ही जगह होगा समस्याओं का समाधान.

विज्ञापन

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट.

Supaul News: प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में 16 जून को पंचायत सरकार भवनों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है. प्रशासन को उम्मीद है कि शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.

एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंच सकते हैं. शिविर के दौरान आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई है.

मौके पर ही होगा कई आवेदनों का निपटारा

बीडीओ ने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों की जांच कर यथासंभव मौके पर ही उनका निष्पादन किया जाएगा. जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव होगी, उन्हें उसी दिन निपटाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

प्रशासन का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

ग्रामीणों में दिख रहा उत्साह

शिविर को लेकर पंचायतों में उत्साह का माहौल है. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से भी कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के लोगों तक शिविर की सूचना पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए.

प्रशासन को उम्मीद है कि यह शिविर ग्रामीणों और सरकारी तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान में भी प्रभावी साबित होगा.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन