हाँसा टोला पहुंचा “सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

Updated:
विज्ञापन
हाँसा टोला पहुंचा “सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

हाँसा टोला में जनसहभागिता पैदल यात्रा निकालते अधिकारी एवं ग्रामीण.

Supaul news: अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, बैंक कर्मियों, विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, जीविका दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

विज्ञापन

Supaul news: किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत चलाए जा रहे “जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम के अंतर्गत किशनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत नौआवाखर स्थित हाँसा टोला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के तहत जनसहभागिता पैदल यात्रा निकालकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, बैंक कर्मियों, विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, जीविका दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

घर-घर पहुंची योजनाओं की जानकारी

अभियान के दौरान डोर-टू-डोर आईईसी कैंपेन चलाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान बहादुर गुरुम, रविंद्र गुरुम, राजकिशोर गुरुम, हीरा सादा, दुपेंद्र सादा, रविंद्र कुमार सादा, संतोष कुमार राम एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक की भूमिका सराहनीय रही.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन