सुपौल के नेशनल हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
सुपौल के नेशनल हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

Supaul News: सुपौल के NH-327E पर फिर हुआ हादसा, एक चूक और सड़क पर बिछ गईं दोनों बाइकें.पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया.

विज्ञापन

जदिया (सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Supaul News: सुपौल के जदिया में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसे की वजह बनी. खजूरी-जदिया नेशनल हाइवे -327ई पर ठठेरा टोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर अफरातफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाइवे-327ई पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. बावजूद इसके सड़क सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है.

ठठेरा टोला के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पिलुवहा पंचायत के लक्ष्मीनिया निवासी नीरज कुमार बाइक से खजूरी की ओर से जदिया आ रहे थे. वहीं पूर्णिया निवासी श्रवण कुमार जदिया से खजूरी की ओर जा रहे थे. दोनों बाइक सवार जैसे ही ठठेरा टोला के समीप पहुंचे, किसी कारणवश दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं.

पटना: छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा- 10 दिनों के भीतर BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करें और संविदा वेटेज खत्म करें. ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

गंभीर हालत में युवक को किया गया रेफर

हादसे में नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि श्रवण कुमार को मामूली चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

डॉक्टरों ने नीरज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं श्रवण कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाइवे 327ई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है.

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नेशनल हाइवे-327ई पर नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन