बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
Bihar Rain Alert July Forecast

बिहार मौसम खबर (AI फोटो)

Patna Meteorological Centre Update: बिहार के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का दौर जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले दिनों में बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. आइये जानते हैं 29, 30 जून और 1 जुलाई को बिहार के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन

Patna Meteorological Centre Update: बिहार में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 28 जून को राज्य के बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में भीषण गर्मी के साथ जानलेवा लू चलने की आशंका है.

इसी दिन पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बिजली गिरने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है.

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

29 जून को मूसलाधार बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 जून को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ आसमान से बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा.

पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बादलों की गर्जना देखने को मिलेगी.

30 जून को कोसी और सीमांचल के जिलों में बरसेगी आफत

30 जून को कोसी और सीमांचल के इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ आकाशीय बिजली का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

इस दिन राजधानी पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

1 जुलाई को बिहार में फिर लौटेगा खतरा

1 जुलाई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का भारी खतरा देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, बोले- छोटे कर्मचारियों को फंसाकर बड़े लोगों को बचाया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन