सुपौल में महादलित बस्ती के 150 बच्चों को मिला डेंटल किट, स्वस्थ मुस्कान का सिखाया गया मंत्र

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में महादलित बस्ती के 150 बच्चों को मिला डेंटल किट, स्वस्थ मुस्कान का सिखाया गया मंत्र

रोटरी क्लब सुपौल ने मुख एवं दंत स्वच्छता शिविर आयोजित कर बच्चों को ओरल हाइजीन के प्रति किया जागरूक

Supaul News: एक टूथब्रश और सही जानकारी कैसे बदल सकती है बच्चों की सेहत? सुपौल की महादलित बस्ती में चला ऐसा अभियान जिसने मुस्कान के साथ जागरूकता भी बांटी.

विज्ञापन

सुपौल से रौशन सिंह की रिपोर्ट

Supaul News: शहर के मेला रोड स्थित महादलित बस्ती में बुधवार की सुबह स्वास्थ्य और जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला. रोटरी क्लब सुपौल की ओर से आयोजित विशेष ओरल हाइजीन कैंप में करीब 150 बच्चों को निःशुल्क डेंटल किट वितरित की गई. साथ ही उन्हें दांतों और मुंह की साफ-सफाई के महत्व, सही ब्रशिंग तकनीक और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई.

स्वस्थ्य मुस्कान की शुरुआत बचपन से

सुबह 8 बजे आयोजित शिविर में रोटरी क्लब सुपौल के सचिव रवि जैन और सदस्य ब्रजकिशोर मिश्र ने बच्चों को दंत स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाईं. उन्होंने बताया कि स्वस्थ दांत केवल अच्छी मुस्कान ही नहीं देते, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य से भी जुड़े होते हैं. बच्चों को ब्रश करने की सही विधि और दिन में दो बार ब्रश करने के फायदे आसान भाषा में बताए गए.

दांतों की सफाई से कई बीमारियों से बचाव

विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि ओरल हाइजीन केवल दांतों को साफ रखने तक सीमित नहीं है. नियमित सफाई से दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी और मुंह से आने वाली दुर्गंध जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अच्छी मौखिक स्वच्छता स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है.

सवाल-जवाब में बच्चों ने दिखाई समझदारी

शिविर के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था. ओरल हाइजीन से जुड़े सवाल पूछे जाने पर कई बच्चों ने सही उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया. इससे यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं और नई बातें सीखने में रुचि रखते हैं.

डेंटल किट पाकर खिल उठे नन्हे चेहरे

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सदस्य नीरज किशोर प्रसाद, प्रशांत कुमार, प्रिंस कुमार, जितेंद्र जैन और अमित आनंद ने बच्चों के बीच डेंटल किट का वितरण किया. टूथब्रश, टूथपेस्ट और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

वंचित बच्चों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने की पहल

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है. भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों में स्वस्थ आदतों का विकास हो और वे बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें.

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनमें स्वच्छता और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित करते हैं.

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन