'कॉकरोच' एकजुट हो जाएं, तो सब कुछ पलट सकते हैं, पाकिस्तान को सता रहा है डर

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Photo: Insta)

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Photo: Insta)

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक बयान दिया है. इस्लामाबाद में आयोजित पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन व्यवस्था अब देश की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं है. इसी दौरान उन्होंने युवाओं और एकजुटता का उदाहरण देते हुए ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश में बढ़ते जनाक्रोश को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों, खासकर युवाओं का गुस्सा इसी तरह बढ़ता रहा, तो पाकिस्तान में भी CJP जैसे बड़े जन आंदोलन की शुरुआत हो सकती है. उनके इस बयान ने पाकिस्तान की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. गुरुवार (30 जुलाई) को इकोनॉमिक समिट में बोलते हुए मोहसिन नकवी ने देश की मौजूदा शासन व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सिस्टम अब पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं है और इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है.

जियो न्यूज के मुताबिक, मोहसिन नकवी ने कहा, "जिस व्यवस्था के तहत हम रह रहे हैं, वह पूरी तरह विफल हो चुकी है. इस सिस्टम से देश की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. अगर व्यापक सुधार नहीं किए गए, तो 10 साल बाद भी हम इन्हीं मुद्दों पर बहस करते रहेंगे."

मोहसिन नकवी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत में CJP के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी, राजनीतिक खींचतान और बलूचिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) तथा खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है.

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हों : मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान के आम लोगों को मुफ्त की मदद नहीं, बल्कि एक ऐसा सिस्टम चाहिए जो सबके साथ न्याय करे और योग्यता के आधार पर मौके दे. उन्होंने कहा, "आम लोगों की सबसे बड़ी मांग है कि उन्हें न्याय मिले, योग्यता को महत्व मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हों."

देश में बड़े प्रशासनिक सुधारों की जरूरत

मोहसिन नकवी ने देश में बड़े प्रशासनिक सुधारों की जरूरत बताते हुए नए प्रशासनिक यूनिट बनाने और स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार देने की वकालत की. उनका कहना था कि इससे शासन व्यवस्था बेहतर होगी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के नाराज और निराश युवाओं का जिक्र करते हुए 'कॉकरोच' का उदाहरण दिया.

समा टीवी के मुताबिक, मोहसिन नकवी ने कहा, "चाहे आप उस युवा को युवा कहें, कॉकरोच कहें या कुछ और... अगर ये 'कॉकरोच' एकजुट हो जाएं, तो सब कुछ पलट सकते हैं."


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola