नेपाल के डांग में भारत की मदद से बना ऑपरेशन थिएटर शुरू, आंखों के इलाज की सुविधा होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय दूतावास की काउंसलर गीतांजलि ब्रैंडन और डांग के मेयर टीकाराम खड़का, उद्घाटन के समय की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत की आर्थिक मदद से नेपाल के डांग जिले में राप्ती आई हॉस्पिटल का नया ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया है. हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने इस भवन से क्षेत्र में आंखों के इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी.

विज्ञापन

India Nepal Relations : भारत और नेपाल ने गुरुवार को नेपाल के लुंबिनी प्रांत के डांग जिले में राप्ती आई हॉस्पीटल के नए ऑपरेशन थिएटर भवन का उद्घाटन किया. इसे भारत-नेपाल रिश्ते में पॉजिटिव डेवलपमेंट के रूप में देखा जा रहा है. यह दो मंजिला भवन भारत सरकार की आर्थिक सहायता से हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HICDP) के तहत बनाया गया है. इसका उद्घाटन भारत के काठमांडू स्थित दूतावास की काउंसलर गीतांजलि ब्रैंडन और तुलसीपुर उप-महानगरपालिका के मेयर टीकाराम खड़का ने किया.

विज्ञापन

बेहतर होगी आंखों के इलाज की सुविधा

उद्घाटन के दौरान अस्पताल प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों ने भारत सरकार के सहयोग की सराहना की. उनका कहना है कि नए ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से डांग औ र आसपास के इलाके के लोगों को आंखों के इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. यह डांग जिले में भारत की मदद से पूरा हुआ सातवां HICDP प्रोजेक्ट है.

नेपाल में भारत के करीब 600 विकास प्रोजेक्ट

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, HICDP कार्यक्रम शुरू होने के बाद से भारत सरकार नेपाल के सभी सात प्रांतों में करीब 600 विकास परियोजनाएं पूरी कर चुकी है. इनमें से 66 परियोजनाएं लुंबिनी प्रांत में हैं, जबकि डांग जिले में अब तक सात प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं. इसके अलावा भारत ने लुंबिनी प्रांत के स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों को 169 एंबुलेंस और 59 स्कूल बसें भी भेंट की हैं. सिर्फ डांग जिले को ही 19 एंबुलेंस और 8 स्कूल बसें मिल चुकी हैं. जनवरी 2022 में राप्ती आई हॉस्पिटल को भी एक एंबुलेंस दी गई थी.

भारत-नेपाल साझेदारी को मिला बल

भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और नेपाल विकास के साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि HICDP परियोजनाएं नेपाल में विकास कार्यों को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारत की लगातार प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं.

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के सुरक्षा हालात पर अमेरिका का भरोसा बढ़ा, ट्रैवल एडवाइजरी में दी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola