स्वतंत्रता दिवस से पहले सुपौल में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, तीन जगहों पर होगा एसएसबी बैंड शो

Updated:
विज्ञापन

शहर में लगा बैनर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Independence Day 2026 : सुपौल में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) का तीन दिवसीय बैंड शो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बनाएगा. शहर के गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन और जिला ऑडिटोरियम में देशभक्ति की धुनें गूंजेंगी.

विज्ञापन

Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सुपौल जिले में देशभक्ति और जन-जागरूकता का माहौल बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. सशस्त्र सीमा बल यानी SSB के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल की ओर से तीन दिवसीय बैंड शो का आयोजन किया जाएगा. जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है. तीनों कार्यक्रमों में देशभक्ति की धुनों के जरिए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खास बनाने की तैयारी है.

विज्ञापन

गांधी मैदान से शुरू होगा देशभक्ति का सुर

एसएसबी रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला बैंड प्रदर्शन सोमवार को सुपौल के गांधी मैदान में होगा. यहां शाम 4 बजे से 6 बजे तक एसएसबी बैंड अपनी प्रस्तुति देगा. बैंड की देशभक्ति से जुड़ी धुनों को सुनने के लिए शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है.

रेलवे स्टेशन पर भी गूंजेगा SSB Band

इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में बैंड शो आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा. रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर आयोजन के जरिए अधिक से अधिक लोगों को स्वतंत्रता दिवस के संदेश से जोड़ने की तैयारी है.

14 अगस्त को जिला ऑडिटोरियम में अंतिम कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के क्रम में अंतिम बैंड शो 14 अगस्त 2026 को जिला ऑडिटोरियम, सुपौल में आयोजित किया जाएगा. यहां भी शाम 4 बजे से 6 बजे तक एसएसबी बैंड देशभक्ति की धुनों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर करेगा.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से भी जुड़ा आयोजन

एसएसबी बैंड शो को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना से भी जोड़ा गया है. आयोजन के माध्यम से लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह पैदा करने के साथ राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा.

एसएसबी की ओर से जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने और बैंड प्रदर्शन का आनंद लेने की अपील की गयी है. शहरवासियों में भी आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन